लाइव सिटीज, पटना: BPSC TRE-4 का विज्ञापन जारी करो, विज्ञापन नहीं तो शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो’, यह नारा अभ्यर्थियों की तरफ से लगाया जा रहा है. BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन अब तक जारी नहीं किए जाने की वजह से छात्र नेता दिलीप कुमार और अभ्यर्थी गुस्से में दिखे. उन्होंने विज्ञापन जारी नहीं करने पर महा आंदोलन की चेतावनी दे दी है.
छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा, BPSC TRE-4 के लिए दो साल से सिर्फ ऐलान ही किया जा रहा है. लेकिन अब तक विज्ञापन आया कहां है. बीपीएससी की तरफ से भी कहा जा रहा है कि अधियाचना वापस कर दी गई है. ऐसे में यह कैसी अधियाचना भेजी गई थी कि बीपीएससी ने वापस कर दिया.
छात्र नेता दिलीप कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि 4-5 दिनों में नोटिफिकेशन जारी हो जाना चाहिए और सभी सब्जेक्ट में सीट रहनी चाहिए . अगर ऐसा नहीं हुआ तो महा आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि अधियाचना में कुछ त्रुटियां थीं, जिसकी वजह से अधियाचना वापस कर दी गई. इस दौरान छात्र नेता दिलीप कुमार ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की योग्यता पर सवाल भी खड़ा किया है
