HomeBiharखगड़िया में दिनदहाड़े युवक की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने 5 गोलियां...

खगड़िया में दिनदहाड़े युवक की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने 5 गोलियां मारी, इलाके में दहशत

लाइव सिटीज, खगड़िया: खगड़िया जिले में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना अलौली थाना क्षेत्र के फुलतौड़ा पुल के पास की है. जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उसे पांच गोलियां मारीं. इसके बाद हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.

मृतक की पहचान मेघौना गांव निवासी जंगली पटेल के रूप में हुई है. वह बस स्टैंड पर किरानी का काम करता था. हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही अलौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments