लाइव सिटीज, पटना: बिहार में बीजेपी विधान परिषद सदस्य देवेश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। देवेश कुमार के इस्तीफे के साथ ही सम्राट सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश की कुर्सी बची रह सकती है। माना जा रहा है कि देवेश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई विधान परिषद की सीट पर दीपक प्रकाश नामांकन दाखिल कर सकते हैं और विधान परिषद का सदस्य बन सकते हैं।
बता दें कि दीपक प्रकाश के मंत्री बने रहने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इस पर सुनवाई हुई और सुप्रीम कोर्ट ने सम्राट सरकार से जवाब मांगा था। सुप्रीम कोर्ट ने सम्राट सरकार से पूछा कि अगर दीपक प्रकाश किसी सदन के सदस्य नहीं हैं तो वह अपने पद पर क्यों बने हुए हैं? सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब दाखिल देने करने के लिए 4 अगस्त तक का समय दिया है।
दीपक प्रकाश को मंत्री बने 6 महीने हो चुके हैं लेकिन अभी भी वह किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। संविधान के अनुसार किसी भी मंत्री को पद पर बने रहने के लिए 6 महीने के अंदर किसी सदन का सदस्य बनना होता है।
भाजपा के देवेश कुमार ने शुक्रवार को सभापति अवधेश नारायण सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे। इस्तीफा सौंपने के बाद देवेश कुमार ने मीडिया कर्मियों से बातचीत नहीं की।
