HomeBiharRJD-कांग्रेस पर BJP का हमला, बोली- PK को अंदरखाने समर्थन मिला, फिर...

RJD-कांग्रेस पर BJP का हमला, बोली- PK को अंदरखाने समर्थन मिला, फिर भी हमारी जीत तय

लाइव सिटीज, पटना: बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और वाम दलों पर गंभीर आरोप लगाते हुए निशाना साधा है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने दावा किया कि बांकीपुर उपचुनाव में राजद, कांग्रेस और वाम दलों ने गुप्त रूप से जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर को गुप्त समर्थन दिया था, लेकिन इसके बावजूद बीजेपी के प्रत्याशी नीरज सिन्हा की जीत तय है।

अजय आलोक ने कहा कि चुनाव के दौरान हमने खुद देखा था कि राजद का पोलिंग एजेंट वोट देने आए लोगों से कह रहा था कि इन्ने नहीं, उन्ने। ये उन्ने-उन्ने कौन हैं, ये आपके लिए सोच का विषय है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि पूरे बांकीपुर उपचुनाव में विपक्षी पार्टी के ‘युवराज’ गायब रहे। चुनाव प्रचार से पहले अंतिम दो दिन के लिए बांकीपुर में अवतरित हुए। एक बार भी प्रचार में विरोधी (प्रशांत किशोर) का नाम नहीं लिया, केवल नरेंद्र मोदी, सम्राट चौधरी, भारतीय जनता पार्टी ही कहते रहे। एक बार भी दूसरे विरोधी का नाम नहीं लिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अजय आलोक ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए उनके नाम पी.के. का मतलब ‘प्रखर कुटिल’ बताया। बीजेपी नेता ने कहा कि जन सुराज के जो नेता हैं, उन्होंने जब से बिहार में पदयात्रा शुरू की थी, तभी से वो लालू यादव और राजद पर हमलावर थे, लेकिन बांकीपुर उपचुनाव में ‘प्रखर कुटिल’ ने एक बार भी राजद या तेजस्वी का नाम नहीं लिया। जबकि चुनाव से पहले घूम-घूमकर तेजस्वी यादव को कोसते थे।

अजय आलोक ने कहा कि ये प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव के बीच का राजनीतिक अंडरस्टैंडिंग है। इससे हमें कोई मतलब नहीं है। राजनीतिक प्रयोग होते रहते हैं, लेकिन इस चुनाव में राजद, कांग्रेस और वाम दलों का गुप्त समर्थन जन सुराज को मिला। इसके बावजूद बीजेपी की जीत तय है। बीजेपी के नीरज सिन्हा बांकीपुर में जीत दर्ज करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments