लाइव सिटीज, पटना: वोटिंग के बीच अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है. उन्होंने चुनाव आयोग से पूरे मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की मांग की है.
रेखा गुप्ता ने भंवर पोखर स्थित बूथ संख्या 359, 360 और 361 का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि इन बूथों के आसपास भाजपा कार्यकर्ता बैज लगाकर मौजूद थे. उनका आरोप है कि वे मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि मैंने खुद देखा है कि भाजपा कार्यकर्ता लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित और दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. यह चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन है. चुनाव आयोग को इस पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए. लोकतंत्र में इस तरह की गतिविधियां स्वीकार नहीं की जा सकतीं.
RJD उम्मीदवार ने कहा कि मतदान केंद्रों के आसपास किसी भी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं की ऐसी मौजूदगी निष्पक्ष चुनाव की भावना के खिलाफ है. उन्होंने निर्वाचन आयोग से पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
