HomeBiharबिहार के 13 जिलों में आज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की...

बिहार के 13 जिलों में आज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी की एडवाइजरी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के जिलों में मौसम इन दिनों बिगड़ा हुआ रह रहा है. दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने की वजह से लोगों को राहत मिली है. इस बीच मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि बाकी के जिलों में येलो अलर्ट है. यानी कि पूरे बिहार में मौसम बदला हुआ रह सकता है.

मौसम विभाग की माने तो, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी और नवादा में ऑरेंज अलर्ट है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. ऐसे में मौसम लोगों से सावधान रहने की भी अपील की गई है.

आईएमडी की माने तो, पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर और दक्षिण बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. पटना और इसके आस-पास के इलाकों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा. साथ ही पूरे दिन बादल छाए रहे. सीमांचल के जिलों में भी अच्छी बारिश हुई. इसके साथ ही नेपाल में हो रही बारिश की वजह से राज्य की कई प्रमुख नदियां उफन आईं हैं. कई रेल लाइनों पर पानी लग जाने की वजह से आवागमन ठप रहा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments