HomeBiharबिहार शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी लागू, इस तारीख से शुरू होगा आवेदन, तीन...

बिहार शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी लागू, इस तारीख से शुरू होगा आवेदन, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों को बड़ा तोहफा देते हुए ट्रांसफर की अधिसूचना जारी कर दी है. बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली 2026 के तहत अब तबादलों का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है. इसके लिए बकायदा पूरा टाइम-टेबल भी जारी कर दिया गया है.

कैबिनेट की तरफ से 24 जून को ही इस ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी मिल चुकी थी और अब विभाग ने इस पर मुहर लगा दी है. यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी ताकि किसी भी शिक्षक को परेशानी न हो.

शिक्षकों के तबादले, समायोजन और आपसी सहमति से होने वाले ट्रांसफर की यह पूरी प्रक्रिया कुल मिलाकर तीन अलग-अलग चरणों में पूरी की जाएगी. इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल आगामी 29 जुलाई से खोल दिया जाएगा.

शिक्षक इस पोर्टल पर जाकर 5 अगस्त तक अपना ऑनलाइन आवेदन दर्ज करा सकेंगे. शुरुआती इस हफ्ते में सिर्फ समायोजन और म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. इसके बाद ही आगे की अन्य प्रक्रियाएं शुरू की जाएंगी.

पहले चरण की शुरुआत 7 अगस्त से होगी जो 9 सितंबर तक चलेगी. इस दौरान शिक्षकों के समायोजन और समानुपातीकरण की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा, जिसमें सूची जारी करना, आपत्तियां मांगना और उनका निपटारा करना शामिल है.

इसके बाद दूसरा चरण 10 सितंबर से शुरू होकर 14 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान जिला, प्रमंडल और राज्य स्थापना समिति मिलकर म्यूचुअल ट्रांसफर की सभी कागजी और तकनीकी कार्रवाई को अंतिम रूप देगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments