HomeBiharबिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, धर्मेंद्र कुमार को डबल जिम्मेदारी.. देखें...

बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, धर्मेंद्र कुमार को डबल जिम्मेदारी.. देखें पूरी लिस्ट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. यह बदलाव विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली को नई गति देने के उद्देश्य से किया गया माना जा रहा है.

2004 बैच के आईएएस अधिकारी अभय कुमार सिंह, जो पहले साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के सचिव थे, अब ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव बनाए गए हैं. उन्हें अगले आदेश तक साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

2005 बैच के आईएएस अधिकारी दिवेश सेहरा, जो ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव थे, अब खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव बनाए गए हैं. उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

2007 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक आनंद, जो पहले खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव थे, अब खेल विभाग के सचिव पद पर तैनात किए गए हैं. यह बदलाव खेल क्षेत्र की गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में माना जा रहा है.

2010 बैच के अधिकारी राजीव रोशन, जो उच्च शिक्षा विभाग में सचिव हैं, उन्हें वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बांकीपुर विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक वे शिक्षा विभाग और खेल विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे.

2010 बैच की आईएएस अधिकारी रचना पार्टी, जो वित्त विभाग की सचिव हैं, अब कृषि विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी. वहीं 2012 बैच के अधिकारी इनायत खान को महिला एवं बाल विकास निगम पटना का प्रबंध निदेशक बनाया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments