लाइव सिटीज, पटना: बांकीपुर उपचुनाव के लिए बीजेपी के बाद अब आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता ने भी नॉमिनेशन कर दिया है. इस दौरान राजद के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. नामांकन करने के बाद रेखा गुप्ता ने जीत का दावा किया. उन्होंने कहा, पिछली बार महागठबंधन मजबूती से लड़ी थी और इस बार भी लड़ेगी. इस बार हमलोग जीतकर आयेंगे
साथ ही लालू प्रसाद, राबड़ी देवी या फिर लालू परिवार से किसी के भी नामांकन में नहीं पहुंचने पर उन्होंने कहा, पूरे लालू फैमिली का आशीर्वाद हमारे साथ है. पूरे महागठबंधन का समर्थन है.
नामांकन से पहले रेखा गुप्ता ने कहा था, इस बार 40 साल का रिकॉर्ड टूटेगा. राजद को परास्त करने की कोशिश को गई थी. लेकिन अब हम बांकीपुर से इतिहास लिखेंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा, मैं आश्वस्त करती हूं, एक बार बस आशीर्वाद दीजिए. आपके उम्मीदों पर खड़ी उतर कर दिखाऊंगी. साथ ही चुनाव में चुनौती के सवाल पर उन्होंने कहा, जनता ही सबसे बड़ी चुनौती है.
