HomeBiharबिहार में एक साथ 90 CO का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

बिहार में एक साथ 90 CO का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार में फिर से बड़े पैमाने पर CO यानी सर्किल ऑफिसर (अंचलाधिकारियों) का ट्रांसफर हुआ है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 90 CO का तबादला हुआ है. जून महीने में कई विभागों में तबादले हो रहे हैं और 30 जून तक कई विभागों में बड़े पैमाने पर तबादले किए जाएंगे.

90 अंचलाधिकारी के जो तबादले किए गए हैं, उस सूचि में पूजा कुमारी, संजीव कुमार, सतेन्द्र कुमार, राकेश शर्मा, राजेश कुमार, कुमार शिवम, श्रीनिवाश कुमार सिंह, शम्मी कुमार, कुमारी सरिता रानी, अंकुर राय, सुभाग्य शामिल हैं.इसके अलावा सुमधुनिता कुमारी, सुनील कुमार, आदर्श गौतम, रंजीत कुमार, रंजन कुमार बैठा, अजय कुमार रंजन, सुमन सौरभ, सतीश कुमार गुप्ता, डेजी सिंह, सुसलोनी करण, संजीव कुमार, मनोरंजन शुक्ला, उमा कुमारी, आशीष कुमार, अभिनव राज, अजीत कुमार, राकेश आनंद, पूनम भारती का भी स्थानांतरण हुआ है.

वहीं विवेक कुमार, निरंजन सुमन, विकेश कुमार, हिन्दुजा भारती श्री, मो. अमीर हुसैन, सदानन्द कुमार, विशाल अग्रवाल, गोपाल कुमार, लखेन्द्र कुमार, सुप्रीति कुमारी, पुष्कल कुमार, गौतम कुमार, धीरज कुमार, कुमारी रूपम शर्मा, मणिकांत कुमार, विनीत व्यास, चंदन चौधरी, कौशल कुमार, प्रभाष कुमार का तबादला किया गया है.इसके साथ ही अंशु कुमार, दिलीप कुमार, रवि कुमार, आदित्य शंकर, मो० जमशेद, अभिषेक आनन्द, संतोष कुमार, विवेक कुमार सिंह, सुप्रिया आर्याणी, रवि शेखर, सर्वेश कुमार सिन्हा, गीता कुमारी, अविनाश कुमार, आशीष आनन्द, उदयन सिंह, पुनम दीक्षित, मनीष कुमार का ट्रांसफर किया गया है.

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री काल में जून महीने में विभागीय स्तर पर तबादले की व्यवस्था की थी. वह व्यवस्था अभी भी कायम है और इसलिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जून महीने की समाप्ति से पहले बड़े पैमाने पर तबादले पर मुहर लगाया है. अब तक डेढ़ सौ सीओ का तबादला विभाग में हो चुका है. इससे पहले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 60 CO का तबादला किया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments