लाइव सिटीज, पटना: पटना के ट्रैफिक नियम में जल्द ही बदलाव देखने के लिए मिल सकेगा. राजधानी की मुख्य सड़कों बेली रोड, पुरानी बाईपास, एग्जीबिशन रोड, बाकरगंज, फ्रेजर रोड, गांधी मैदान, अनिसाबाद से फुलवारीशरीफ, अटल पथ और जेपी गंगा पथ पर ई-रिक्शा नहीं चलेंगे. सुरक्षा के नजरिए से ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक लगाई गई है.
जानकारी के मुताबिक, ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन के लिए तीन जोन में बांटकर हर एक जोन के निर्धारित रूट के अनुरूप कैपेसिटी के आधार पर तीन पहिया गाड़ियों का परमिट जारी होगा. रिजर्व और प्रीपेड ऑटो के परिचालन के लिए फ्री जोन रहेगा. इसे लेकर पटना प्रमंडल आयुक्त मयंक वरवड़े ने पटना शहरी इलाके में ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन को नियंत्रित और संचालित करने के साथ परमिट से संबंधित बैठक हुई थी.
परिवहन विभाग के सचिव ने कहा कि शहरों में चल रहे ऑटो और ई-रिक्शा का विस्तृत डेटाबेस बनाया जाएगा. इसके बाद ऑटो और ई-रिक्शा को शहरी इलाके में परमिट निर्गत करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
जानकारी के मुताबिक, ऑटो और ई-रिक्शा को हर एक जोन के निर्धारित रूट के अनुरूप कैपेसिटी के आधार पर तीन पहिया गाड़ियों का परमिट जारी होगा. रिजर्व या प्रीपेड में चलने वाले ऑटो के लिए फ्री जोन बनाने का भी निर्णय लिया गया है. इस तरह से नई ट्रैफिक व्यवस्था जल्द ही देखी जा सकती है.
