HomeBiharराबड़ी देवी को सरकार ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, 10 सर्कुलर...

राबड़ी देवी को सरकार ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, 10 सर्कुलर रोड खाली करने का भेजा नोटिस

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी को पटना स्थित 10, सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने के लिए भवन निर्माण विभाग ने अंतिम नोटिस जारी किया है. विभाग ने नोटिस मिलने के सात दिनों के भीतर आवास खाली करने का निर्देश दिया है. तय समयसीमा में आवास खाली नहीं होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.

भवन निर्माण विभाग की ओर से 22 जून को जारी नोटिस में कहा गया है कि विभागीय कार्यालय 25 नवंबर 2025 को नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधान परिषद के आवासन के लिए पटना केंद्रीय पूल का आवास संख्या-39, हार्डिंग रोड, पटना राबड़ी देवी को आवंटित किया गया था. इसके बावजूद वह पूर्व से आवंटित आवास संख्या-10, सर्कुलर रोड में अब तक रह रही हैं.

विभाग ने नोटिस में यह बताया गया है कि 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास को 27 मई 2026 के कार्यालय आदेश के जरिए मंत्री नंदकिशोर राम, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग को आवंटित किया जा चुका है, लेकिन राबड़ी देवी द्वारा आवास खाली नहीं किए जाने के कारण मंत्री अब तक उसमें प्रवेश नहीं कर सके हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments