लाइव सिटीज, पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने संगठनात्मक पुनर्गठन किया है। उन्होंने अपनी पार्टी में आठ उपाध्यक्ष, पांच महासचिव और छह सचिव नियुक्त किए गए हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने की दिशा में पुनर्गठन किया गया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने अब तक 23 लाख प्राथमिक सदस्य बनाए हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा लोकतांत्रिक मूल्यों और संगठनात्मक पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय परिषद एवं अधिवेशन से प्राप्त अधिकारों के तहत राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नई टीम की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जारी सूची के अनुसार अनिल कुमार बाजपेयी (मुख्य प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी), रामेश्वर कुमार महतो, शंकर झा आजाद, मदन चौधरी (उपाध्यक्ष संगठन), पृथ्वी राज यादव, भानु श्रीनिवासन, सीमा सक्सेना और ओनल सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं माधव आनंद को प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा फजल इमाम मलिक (प्रवक्ता), राजीव कुमार जायसवाल, रेखा गुप्ता, अखिलेश सिंह और बिमलेन्दु शेखर सिंह उर्फ पप्पू सिंह को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है
