लाइव सिटीज, पटना: पटना में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (NEET) परीक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए गए हैं. बापू परीक्षा परिसर (कुम्हरार) और उसके आसपास के इलाकों में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा. पटना पुलिस ने परीक्षार्थियों की सुविधा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की है.
धनकी मोड़ से पटना शहर की ओर आने वाले सभी ऑटो और ई-रिक्शा अब जीरो माइल, न्यू बाईपास और भूतनाथ रोड होते हुए ओल्ड बाईपास की ओर जाएंगे. इस मार्ग परिवर्तन का उद्देश्य परीक्षा केंद्र के आसपास भीड़ कम करना है.धनकी मोड़ की ओर से आने वाले बस, पिकअप और अन्य मालवाहक वाहन न्यू बाईपास-मीठापुर मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे. वहीं, करबिगहिया की ओर से आने वाले भारी वाहन भी मीठापुर न्यू बाईपास का इस्तेमाल करेंगे.
मोइनुल हक स्टेडियम क्षेत्र से आने वाली बसों और मालवाहक वाहनों को बहादुरपुर आरओबी की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी. इन वाहनों को वैशाली गोलंबर, राजेंद्र नगर पुल और 90 फीट रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक भेजा जाएगा.
