लाइव सिटीज, आरा: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर से पुलिस एनकाउंटर में युवक भरत तिवारी की मौत पर सवाल उठ रहे हैं. इस बीच इस मामले की न्यायिक जांच कराने का फैसला लिया गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद इस बारे में जानकारी दी है. हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज इसकी जांच करेंगे.
सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुई पुलिस मुठभेड़ की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हेतु हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज द्वारा न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया गया है. न्यायिक जांच का उद्देश्य घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ जांच सुनिश्चित करना है.’
वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने शनिवार को भोजपुर मुठभेड़ में युवक की मौत को लेकर कहा कि इस घटना को लेकर जो वीडियो सामने आई है, निश्चित रूप से संदेह पैदा करती है. राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है लेकिन यह काफी नहीं है
