HomeBiharपटना के प्राइवेट स्कूलों के लिए नया आदेश, 30 जून तक वेबसाइट...

पटना के प्राइवेट स्कूलों के लिए नया आदेश, 30 जून तक वेबसाइट पर डालनी होगी ये पूरी जानकारी

लाइव सिटीज, पटना: पटना जिले के प्राइवेट स्कूलों को अब अपनी वेबसाइट पर सभी जरूरी जानकारी सार्वजनिक करनी होगी. इसके लिए शिक्षा विभाग ने 30 जून तक का समय दिया है. जिला शिक्षा कार्यालय को शिकायत मिली थी कि कई स्कूल अपनी वेबसाइट पर पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराते हैं. इससे अभिभावकों को जरूरी सूचनाएं नहीं मिल पाती हैं.

शिक्षा विभाग ने सभी निजी स्कूलों को अपनी वेबसाइट अपडेट करने का निर्देश दिया है. स्कूलों को शिक्षकों की संख्या, उनकी शैक्षणिक योग्यता, स्कूल की सुविधाएं और शैक्षणिक ढांचे की जानकारी वेबसाइट पर डालनी होगी. इसके अलावा स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की कुल संख्या भी बतानी होगी.

अब निजी स्कूलों को अपनी फीस संरचना भी वेबसाइट पर साझा करनी होगी. अभिभावक आसानी से देख सकेंगे कि स्कूल किस कक्षा के लिए कितनी फीस ले रहा है. इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और शिकायतों में कमी आएगी.

स्कूलों को परिवहन व्यवस्था की जानकारी भी सार्वजनिक करनी होगी. वेबसाइट पर यह बताना होगा कि स्कूल के पास कितनी बड़ी बसें, मिनी बसें और वैन हैं. साथ ही उनकी संख्या का पूरा विवरण देना होगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments