HomeBiharचीफ म‍िन‍िस्‍टर पर भड़के तेजस्‍वी यादव, लालू संग पटना लौटते ही जमकर...

चीफ म‍िन‍िस्‍टर पर भड़के तेजस्‍वी यादव, लालू संग पटना लौटते ही जमकर सुना डाला

लाइव सिटीज, पटना: दिल्ली दौरे से लौटने के बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. पटना पहुंचते ही मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने सरकार पर भ्रष्टाचार, अपराध और प्रशासनिक विफलता के गंभीर आरोप लगाए. उनके बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें पहले से ही भरोसा था कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन उनके आने के बाद भी सरकार की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में खजाना खाली है और विकास के नाम पर कोई ठोस काम नहीं हो रहा है.

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बिहार में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है और अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि NEET जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाएं हो रही हैं, जो व्यवस्था की विफलता को दिखाता है. उनके मुताबिक राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह कमजोर हो चुकी है.

तेजस्वी यादव ने राबड़ी देवी आवास और मंत्रियों के आवास आवंटन को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि 2005 से स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अचानक कुछ फैसलों में बदलाव किया जा रहा है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष को सुरक्षा और आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments