HomeBiharपंचरूपी हनुमान मंदिर स्वास्थ्य एवं सामुदायिक सेवा समिति के संयोजक बने डॉ....

पंचरूपी हनुमान मंदिर स्वास्थ्य एवं सामुदायिक सेवा समिति के संयोजक बने डॉ. सुनील, जानें क्या कहा 

लाइव सिटीज, पटना: श्री पंचरूपी हनुमान मंदिर, राजवंशी नगर,पटना के द्वारा स्वास्थ्य एवं सामुदायिक सेवा समिति का गठन किया गया। जिसमें संयोजक डॉ. सुनील कुमार सिंह नेत्र रोग विशेषज्ञ को बनाया गया है। संरक्षक-  राजीव रंजन, सह संरक्षक- मोहित प्रकाश, सह संयोजक- डॉ.राम प्रवेश चौधरी, सदस्य-  हरेंद्र बहादुर सिंह, डॉ.नागेंद्र प्रसाद, डॉ.वीणा कुमारी, डॉ. पूनम रमन, अनिल कुमार, डॉ. भारती मेहता डॉ. सुहेली मेहता,  रणविजय प्रसाद सिंह बनाया गया है। 

डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रो. रणबीर नंदन बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष के आवाहन पर श्री पंचरूपी हनुमान मंदिर,राजवंशी नगर के सामाजिक सरोकार के क्रियाकलाप के क्रियावान के लिए गठन किया गया है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पंचरूपी हनुमान मंदिर, राजवंशी नगर के द्वारा पटना जू के गेट नंबर -2 के पास दिनांक 5 जून 2026 नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का अयोजन किया जा रहा है। 

शिविर का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि समय समय पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का अयोजन होता रहेगा। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन माननीय मंत्री लेशी सिंह, भवन निर्माण विभाग,बिहार एवं प्रो. रणबीर नंदन बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष, एवं सायन कुणाल सदस्य, बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के द्वारा किया जाएगा।   

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments