HomeBiharबिहार में आग उगल रहा आसमान, इन 6 जिलों में भीषण गर्मी...

बिहार में आग उगल रहा आसमान, इन 6 जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी, जानिए कब आएगा मानसून

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में पिछले दिनों हुई आंधी और बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी थी, लेकिन अब मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. राज्य के अधिकतर जिलों में आसमान साफ है और गर्मी तेजी से बढ़ रही है. कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को बिहार के कुछ जिलों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. हालांकि हीटवेव का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. वहीं बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल जिले में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है. पटना और गया में भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है

मंगलवार को कैमूर (भभुआ) 41.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा. इसके अलावा डेहरी, भागलपुर और शेखपुरा में भी तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया. वहीं सासाराम और गयाजी में आंधी के साथ बारिश हुई, जबकि बक्सर और औरंगाबाद में बादल छाए रहे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments