HomeBiharबिहार में भीषण गर्मी और लू का कहर, वैशाली में कक्षा 8...

बिहार में भीषण गर्मी और लू का कहर, वैशाली में कक्षा 8 तक सभी स्कूल 7 दिन बंद

लाइव सिटीज,वैशाली: भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने के कारण जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है. जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने आदेश जारी कर जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 8 तक, प्री-स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है.

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध 25 मई 2026 से शुरू होकर 31 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा. लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण लू के चलते बच्चों को गर्मी से बचाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है. प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश की सूचना दे दी है.

जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने जिले के सभी विद्यालय प्रबंधनों को सख्त निर्देश दिया है कि वे इस आदेश का पूर्ण रूप से पालन करें. शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है. जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखने का आश्वासन दिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments