HomeBihar48 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की ऑनलाइन सेवाएं, नए बिलिंग सॉफ्टवेयर...

48 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की ऑनलाइन सेवाएं, नए बिलिंग सॉफ्टवेयर में अपग्रेड का काम

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आने वाले 48 घंटे किसी तकनीकी इम्तिहान से कम नहीं होंगे। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा नए और आधुनिक बिलिंग सिस्टम को लागू करने की तैयारी के चलते राज्य की पूरी ऑनलाइन बिजली सेवा व्यवस्था अस्थायी रूप से ठप रहने जा रही है। इस फैसले से लाखों उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है

ऊर्जा विभाग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, बुधवार शाम 7 बजे से लेकर शुक्रवार यानी 22 मई की सुबह 8 बजे तक बिजली से जुड़ी सभी डिजिटल सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट प्रीपेड रिचार्ज, नया कनेक्शन, लोड परिवर्तन, नाम परिवर्तन और बिल सुधार जैसी तमाम ऑनलाइन सुविधाएं पूरी तरह से उपलब्ध नहीं रहेंगी।

हालांकि राहत की बात यह है कि इस तकनीकी अपग्रेड के दौरान बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट मीटर में बैलेंस खत्म होने या रिचार्ज न हो पाने की स्थिति में भी उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई बाधित नहीं होगी, जिससे आम जनता को कुछ हद तक राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments