HomeBiharसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज बिहार कैबिनेट की बैठक हुई. जहां कुल 13 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 747 करोड़ 97 लाख 64 हजार रुपये की बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम स्वीकृति मिल गई है.

मंत्रिपरिषद ने राज्य के अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती सुरक्षा तथा सूचना तंत्र को और विकसित किए जाने के लिए विशेष शाखा के अधीन आईजी बार्डर के पद नाम से एक नए पद सृजन की स्वीकृति दे दी है.

सहरसा में मुख्यमंत्री विकास योजना अंतर्गत आउटडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए खेल विभाग को 6.61 एकड़ जमीन निशुल्क हस्तांतरण की स्वीकृति। गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से बैंकाक (थाईलैंड) के सीधी उड़ान के लिए इंडिगो एयरलाइंस का चयन 10 करोड़ 40 लख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति

वामपंथी उग्रवादियों एसटीएफ में विशिष्ट दक्षता प्राप्त और सूचना संग्रहण इत्यादि में कौशल के आधार पर चिन्हित 50 दक्ष पुलिसकर्मियों को अधिकतम 15 वर्षों तक प्रतिनियुक्ति पर रखे जाने के लिए पुलिस महानिदेशक पटना को अधिकार देने की स्वीकृति

नालंदा में बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन के तहत 960 MTPD क्षमता के पार बाइल्ड राइस उत्पादन इकाई की स्थापना के लिए 88 करोड़ 18 लाख रुपए पूंजी निवेश की स्वीकृति . इससे 185 कुशल एवं अकुशल कामगारों का नियोजन हो सकेगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments