HomeBiharBPSC TRE-4 के प्रदर्शन के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में...

BPSC TRE-4 के प्रदर्शन के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में छात्र नेता खुशबू पाठक

लाइव सिटीज, पटना: बीपीएससी के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा tre 4 के विज्ञापन को लेकर आज पटना में प्रदर्शन की तैयारी है. इस बीच पुलिस ने पटना में बड़ी कार्रवाई की है. बिहटा में पुलिस ने छात्र नेता खुशबू पाठक को हिरासत में लिया है.

शिक्षक अभ्यर्थियों का मार्च पटना कॉलेज से बीपीएससी कार्यालय तक निकलना है. इस बीच इस तरह की कार्रवाई से यह संदेश देने की कोशिश है कि पुलिस किसी तरह का हंगामा नहीं होने देना चाहती है. 

बताया जाता है कि महिला अभ्यर्थी बेलन-थाली लेकर प्रदर्शन करने वाली थीं. प्रदर्शन का नेतृत्व छात्र नेता सौरव और खुशबू पाठक दोनों कर रहे थे. जानकारी के अनुसार, खुशबू आरा से आ रही थीं इसी दौरान उन्हें बिहटा में ही रोक दिया गया. उन्हें पुलिस बिहटा थाना लेकर गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments