HomeBiharबिहार में कब आएगी TRE-4 वैकेंसी? शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दिया...

बिहार में कब आएगी TRE-4 वैकेंसी? शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. परीक्षा, बहाली, ट्रांसफर और शिक्षकों की समस्याओं को लेकर वे लगातार अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि TRE-4 को लेकर विभागीय स्तर पर तेजी से तैयारी चल रही है और बहुत जल्द इसका शेड्यूल जारी किया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि अभ्यर्थियों को जल्द “सुखद परिणाम” मिलेगा.

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि लाइब्रेरियन और कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली को लेकर भी सरकार गंभीर है. विभाग को डिजिटल लाइब्रेरी और ई-लाइब्रेरी विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि छात्रों को आधुनिक शिक्षा का लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि स्कूलों में रखे कंप्यूटरों के बेहतर उपयोग के लिए भी व्यवस्था बनाई जाएगी. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments