लाइव सिटीज, जहानाबाद: जहानाबाद में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादस हुआ. हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. घटना एनएच-33 पर धामापुर टावर के समीप की है. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ रही है. मृतक की पहचान घोसी थाना इलाके के वैना गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में की हुई.
बताया जा रहा है कि सूरज कुमार बंधुगंज बाजार में दुकान चलाते थे. रोज की तरह देर रात दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान धामापुर टावर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.
गवाहो के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि सूरज कुमार सड़क पर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.
स्थानियों लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद घोसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही पुलिस आसपास के लोगों से घटना की पूछताछ कर रही है. फरार वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस ने जब्त कर घोसी थाने में रखा है.
