HomeBiharमातृ दिवस पर भावुक हुए CM सम्राट चौधरी, मां पार्वती देवी को...

मातृ दिवस पर भावुक हुए CM सम्राट चौधरी, मां पार्वती देवी को याद कर लिखा- मां ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति

लाइव सिटीज, पटना: मातृ दिवस के अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भावुक नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी दिवंगत माता पार्वती देवी को याद करते हुए एक भावुक संदेश और तस्वीर साझा की, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया। उनके पोस्ट को सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है और लोग अपनी माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सम्राट चौधरी ने अपनी मां को नमन करते हुए जो तस्वीर साझा की, उस पर लिखा था, “मां ही पहली गुरु, पहली मित्र और ईश्वर का सबसे सुंदर स्वरूप है।” इस तस्वीर के साथ उन्होंने मातृत्व की महत्ता, त्याग और संस्कारों को लेकर बेहद भावुक शब्दों में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा कि मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि मां केवल एक रिश्ता नहीं होतीं, बल्कि त्याग, ममता और संस्कारों की सबसे बड़ी शक्ति होती हैं। एक मां बिना किसी अपेक्षा के अपना पूरा जीवन अपने परिवार और बच्चों के लिए समर्पित कर देती है। उन्होंने कहा कि जीवन में जो भी संस्कार, संघर्ष की ताकत और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है, उसकी जड़ मां के आशीर्वाद में होती है।

सम्राट चौधरी ने आगे लिखा कि मातृशक्ति का सम्मान करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने सभी माताओं के स्वस्थ, सुखी और सम्मानित रहने की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की। उनका यह संदेश लोगों को भावुक कर गया और बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी माताओं को याद किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments