HomeBiharतिलक की खुशियों पर लगा ग्रहण, समारोह में आए 50 लोग पहुंच...

तिलक की खुशियों पर लगा ग्रहण, समारोह में आए 50 लोग पहुंच गए अस्पताल, अफरा- तफरी का माहौल

लाइव सिटीज, गया: गयाजी में एक शादी वाले घर में उस समय अफरातफरी मच गई जब लोग बीमार होने लगे। गुरुआ थाना क्षेत्र के धाना बिगहा गांव में तिलक समारोह में भोजन करने के बाद लगभग 50 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। भोजन करने के कुछ देर बाद लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों की मदद से पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुआ में भर्ती कराया गया। कुछ लोग निजी क्लीनिकों में भी इलाज करा रहे हैं।

सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस भेजकर मरीजों को अस्पताल लाया गया तथा सभी का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकांश मरीजों की स्थिति सामान्य है। बताया गया कि तिलक समारोह में सभी लोगों ने भोज खाया था जिनमें से 50 लोगों ने फूड पॉजनिंग की शिकायत की

ग्रामीणों के अनुसार प्राइमरी स्कूल हब्बीपुर में नियुक्त शिक्षक रमेश दास के भगिना का तिलक कार्यक्रम गुरुवार की शाम में था। तिलक समारोह में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। उनके लिए भोज की व्यवस्था की गयी थी। भोजन करने के बाद एक-एक कर लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले पर नजर बनाए हुए है। मेडिकल टीम डॉक्टरों के साथ गांव में कैंप कर रही है। स्वास्थ्य विभाग ने तैयार भोजन और सामग्री का सैंपल कलेक्ट किया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम उनकी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments