HomeBiharपदभार संभालते ही गरजे दिलीप जायसवाल, कहा -गलत काम करने वालों को...

पदभार संभालते ही गरजे दिलीप जायसवाल, कहा -गलत काम करने वालों को नहीं बख्शूंगा

लाइव सिटीज, पटना: भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार, भ्रष्टाचार पर सख्ती और आम लोगों को राहत देने को लेकर कई बड़े संकेत दिए।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग उनके लिए नया नहीं है। इससे पहले भी वह इस विभाग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने याद दिलाया कि उनके पिछले कार्यकाल में करीब 11 हजार कर्मियों की बहाली की गई थी और लंबे समय बाद बिहार में कैथेड्रल सर्वे और रिविजनल सर्वे की शुरुआत हुई थी।

उन्होंने कहा कि उस समय विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर हालात को संभाला और सर्वे कार्य को पटरी पर लाया गया। मंत्री ने दावा किया कि विभाग ने उस चुनौतीपूर्ण दौर में काफी हद तक सफलता हासिल की।नवनियुक्त मंत्री ने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सीधे आम जनता से जुड़ा हुआ विभाग है और यह सबसे चुनौतीपूर्ण विभागों में से एक माना जाता है। उन्होंने माना कि एक समय ऐसा भी था जब लोग इस विभाग को “कालकोठरी” तक कहने लगे थे, क्योंकि यहां लोगों को अपने काम कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments