HomeBiharबिहार में विक्रमशिला सेतु का पिलर गिरा, आवाजाही ठप

बिहार में विक्रमशिला सेतु का पिलर गिरा, आवाजाही ठप

लाइव सिटीज, भागलपुर: विक्रमशिला सेतु का 133 नंबर पिलर ने जल समाधि ले ली है. इससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है.दरअसल, विक्रमशिला सेतु भागलपुर और नवगछिया को जोड़ता है. बाताया जा रहा है कि भागलपुर की ओर शुरुआती हिस्से में धंसान होने के बाद करीब 33 मीटर हिस्सा गंगा नदी में समा गया.

आपको बता दें कि आधी रात करीब 12:50 बजे पुल के पिलर नंबर 133 के पास सड़क का एक बड़ा स्लैब अचानक टूटकर गंगा में गिर गया. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.

गनीमत रही कि मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों और प्रशासन की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया. उस समय पुल पर कई वाहन मौजूद थे लेकिन समय रहते सभी को पीछे हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments