HomeBiharभागलपुर शूटआउट का मास्टरमाइंड रामधीन यादव ढेर, पुलिस ने सीने में मारी...

भागलपुर शूटआउट का मास्टरमाइंड रामधीन यादव ढेर, पुलिस ने सीने में मारी गोली

लाइव सिटीज, भागलपुर: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. पुलिस ने यह कार्रवाई बुधवार की सुबह की. मृतक की पहचान मुख्य अभियुक्त रामधीन यादव के रूप में हुई है. मुठभेड़ के दौरान रामधीन के सीने में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 भागलपुर एसएसपी के अनुसार, सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद मुख्य आरोपी रामधीन यादव ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार के संबंध में उससे पूछताछ की, जिस पर आरोपी ने ग्रामीण इलाके में हथियार छिपाने की बात स्वीकार की. इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम आरोपी को साथ लेकर उक्त स्थान पर छापेमारी करने पहुंची थी.

छापेमारी के दौरान आरोपी को लगा कि हथियार बरामद होने पर उसके सारे राज खुल जाएंगे. इसी बीच रामधीन के कुछ सहयोगियों ने पुलिस टीम का पीछा करना शुरू कर दिया और उन पर फायरिंग कर दी. इस अफरा-तफरी का फायदा उठाकर रामधीन यादव ने भी गोलीबारी की, जिसमें डीएसपी (DSP) नवीन कुमार समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments