HomeBiharआज होगी सम्राट सरकार की दूसरी कैबिनेट की बैठक, कई जरूरी प्रस्तावों...

आज होगी सम्राट सरकार की दूसरी कैबिनेट की बैठक, कई जरूरी प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज दूसरी कैबिनेट की बैठक होगी. यह बैठक शाम करीब 5 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय में होगी. सीएम सम्राट चौधरी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसमें दोनों उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे. इस दौरान कई जरूरी प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. कैबिनेट की बैठक के बाद ब्रीफिंग 6 बजे शाम तक हो सकती है.

सम्राट सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक 22 अप्रैल को हुई थी. इस बैठक में कुल 22 अहम एजेंडों पर मुहर लगी थी. करीब एक घंटे चली इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए थे, जिनका सीधा असर विकास, रोजगार और सुरक्षा पर दिखेगा

22 अप्रैल को हुई बैठक में बिहार में 11 नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को मंजूरी दी गई, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. जिस भी जिले के जिस एरिया में सैटेलाइट टाउनशिप बनाए जायेंगे, वहां जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है. इसके साथ ही इससे जमीन देने वालों को खास फायदा मिल सकता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home