लाइव सिटीज, पटना: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले विधान परिषद के आगामी उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। बिहार में रिक्त हुई विधान परिषद सीट के लिए भाजपा ने सूर्य कुमार शर्मा उर्फ अरविंद शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
आपको बता दें कि पार्टी गलियारों में अरविंद शर्मा एक सक्रिय चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। चुनावी रणनीतिकारों का मानना है कि सूर्य कुमार शर्मा उर्फ अरविंद शर्मा के नाम पर मुहर लगाकर भाजपा ने क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है।
भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन नामों पर अंतिम मुहर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगाई गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई दिग्गज नेताओं की सहमति के बाद इन नामों को अंतिम रूप दिया गया। बताया जाता है कि यह उपचुनाव विभिन्न कारणों से रिक्त हुई सीटों को भरने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग जल्द ही इन सीटों पर मतदान की तिथियों का विवरण भी साझा करेगी।
