HomeBiharबिहार में प्रधानाध्यापक ने की आत्महत्या, पत्नी और बेटे पर लगाया गंभीर...

बिहार में प्रधानाध्यापक ने की आत्महत्या, पत्नी और बेटे पर लगाया गंभीर आरोप

लाइव सिटीज, गया: बिहार के गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने परिवारिक कलह से तंग आकर अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान बृजेश प्रथम के रूप में हुई है, जो अनुसूचित जाति-जनजाति प्राथमिक विद्यालय, गोपालपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे. वे शेरघाटी में किराए के मकान में रहते थे.

मौके से बरामद आत्महत्या नोट में ब्रजेश प्रथम ने परिवार में चल रहे कलह का जिक्र किया है. नोट में उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे से परेशान होने की बात लिखी है. पुलिस के अनुसार, काफी दिनों से घरेलू तनाव के कारण वे मानसिक रूप से परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया.

मृतक ब्रजेश प्रथम मूल रूप से रोहतास जिले के डालमिया नगर क्षेत्र के निवासी थे. उनकी पत्नी सुषमा देवी ने बताया कि सुबह उनसे मोबाइल पर बातचीत हुई थी और किसी प्रकार का विवाद नहीं था. उन्होंने कहा कि अचानक यह घटना हो गई, जिसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है. परिवार अभी सदमे में है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments