HomeBiharCM सम्राट चौधरी का आज जनता दरबार, सुनेंगे आम लोगों की फरियाद

CM सम्राट चौधरी का आज जनता दरबार, सुनेंगे आम लोगों की फरियाद

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इन दिनों पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। बुधवार को अहम कैबिनेट बैठक करने के बाद आज गुरुवार को वे एक बार फिर जनता के बीच सीधे संवाद स्थापित करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित होने वाले इस जनता दरबार में राज्य के कोने-कोने से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इस जनता दरबार में मुख्यमंत्री खुद लोगों की शिकायतें सुनेंगे और मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देंगे। सम्राट चौधरी का यह दूसरा जनता दरबार है। इससे पहले मुख्यमंत्री बनने के महज दो दिन बाद ही उन्होंने पहला जनता दरबार लगाकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी थीं।

इस पहल के जरिए सरकार आम लोगों तक सीधे पहुंचने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने की कोशिश कर रही है। दरअसल, जनता दरबार की परंपरा बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समय शुरू हुई थी, जिसे अब सम्राट चौधरी आगे बढ़ा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments