HomeBiharसासाराम में उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष पर बोला जोरदार हमला, 22 अप्रैल...

सासाराम में उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष पर बोला जोरदार हमला, 22 अप्रैल को धिक्कार मार्च निकालने का किया ऐलान

लाइव सिटीज, सासाराम: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने संसद में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पारित नहीं होने पर विपक्षी पार्टियों को खरी खोटी सुनाई। कहा कि कांग्रेस और महाग़ठबंधन में शामिल दलों ने मिलकर जिस तरह से बिहार और देश की महिलाओं के साथ छल करने का काम किया है। इसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा। 

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ये लोग नहीं चाहते कि देश की महिलाएं को प्रतिनिधित्व मिले। विपक्ष के इस मंसूबे के खिलाफ उनकी पार्टी 22 अप्रैल को बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में धिक्कार मार्च निकालेगी और कांग्रेस एवं आरजेडी जैसे पार्टियों के चरित्र का पर्दाफाश करेगी। 

उन्होंने सासाराम में कहा कि परिसीमन को लेकर उनकी पार्टी पिछले कई सालों से संघर्ष कर रही है। अगर यह बिल पास हो जाता तो बिहार में 40 की जगह 60 लोकसभा क्षेत्र हो जाते, इसी प्रकार 243 विधानसभा सीट की जगह 365 विधानसभा क्षेत्र हो जाते। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments