HomeBiharNitish Kumar की अंतिम कैबिनेट बैठक में बड़ी नसीहत: “हम दिल्ली जा...

Nitish Kumar की अंतिम कैबिनेट बैठक में बड़ी नसीहत: “हम दिल्ली जा रहे हैं, लेकिन हर चीज़ पर…

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar की आखिरी कैबिनेट बैठक भावुक पलों से भरी रही। दिल्ली जाने से पहले उन्होंने मंत्रियों को बड़ा संदेश दिया और बिहार के विकास पर जोर दिया।

वहीं , बिहार की सियासत में एक भावुक और ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। करीब 20 मिनट तक चली इस बैठक में न सिर्फ प्रशासनिक चर्चा हुई, बल्कि भावनाओं का भी खुलकर इज़हार हुआ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने काम को और बेहतर तरीके से करते रहें और बिहार के विकास को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा, “आप लोग काम तो करते ही हैं, लेकिन अब और अच्छा कीजिए। बिहार को आगे ले जाने की जिम्मेदारी आप सभी पर है।” यह संदेश साफ तौर पर भविष्य के लिए एक दिशा-निर्देश के रूप में देखा जा रहा है।

बैठक का सबसे भावुक क्षण तब आया जब नीतीश कुमार ने कहा, “यह बेहद भावुक पल है। हम अब दिल्ली जा रहे हैं, लेकिन वहां से भी सब कुछ देखते रहेंगे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments