HomeBiharBihar 10th Result 2026 : पहले रैंक पर दो लड़कियों ने मारी...

Bihar 10th Result 2026 : पहले रैंक पर दो लड़कियों ने मारी बाजी, पुष्पांजलि और परवीन बनीं स्टेट टॉपर, देखें लिस्ट

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. BSEB ने रिजल्ट के साथ ही 10वीं बोर्ड एग्जाम टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है. इस बार मैट्रिक परीक्षा में 81.79% परीक्षार्थी पास हुए हैं. बिहार में फर्स्ट टॉपर संयुक्त रूप से दो लड़कियां हैं जिन्हें 98.4% अंक प्राप्त किया है. सिमुलतला की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन संयुक्त रूप से टॉपर हैं.

इस साल जमुई की रहने वाली पुष्पांजली कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन दोनों लड़कियों ने संयुक्त रूप से स्टेट टॉप किया है. दोनों के समान अंक आए और 500 में 492 नंबर हासिल किया. इस बार आए 12वीं बोर्ड के रिजल्ट की तुलना में मेट्रिक की लड़कियों के पास होने के प्रतिशत ज्यादा है.

पुष्पांजलि कुमारी जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा हैं, जबकि वैशाली के छौड़ाही उच्च माध्यमिक विद्यालय से सबरीन परवीन 10वीं की पढ़ाई कर रहीं थीं. दोनों बिहार की बेटियों ने प्रथम स्थान लाकर अपने-अपने जिले का नाम रोशन किया है. दोनों के कामयाबी की चर्चा चारों तरफ है. घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments