HomeBiharबिहार बोर्ड इंटरमीडिए का रिजल्ट जारी, साइंस में आदित्य प्रकाश अमन, कला...

बिहार बोर्ड इंटरमीडिए का रिजल्ट जारी, साइंस में आदित्य प्रकाश अमन, कला में नीतू और कॉमर्स में अदिति कुमारी टॉपर

लाइव सिटीज, पटना: बिहार बोर्ड इंटरमीडिए रिजल्ट जारी हो गया है. बोर्ड ने तीनों संकाय साइंस, कॉमर्स और आर्ट के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. 85.19% परीक्षार्थी सफल हुए, जिसमें 86.23 प्रतिशत छात्राएं सफल हुई हैं. 84.09 छात्रों ने सफलता पायी है. विभिन्न संख्याएं में टॉप करने वाले में आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राएं टॉपर हैं. साइंस में एक छात्र ने टॉप किया है. तीनों संकाय में टॉपर्स में कुल 26 हैं, जिनमें 19 लड़कियां हैं और 7 लड़के हैं

विज्ञान संकाय में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन 481 (96.20%, ) अंक सीतामढ़ी की साक्षी, कला संकाय में गया जिले की नीतू कुमारी 479 (95.8%) अंक लाकार टॉपर बनी है. कॉमर्स में सेंट जेवियर्स हाई स्कूल गांधी मैदान पटना की छात्रा अदिति कुमारी ने 480 राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

साइंस के टॉप 5 में 6 छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं. समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन (481), सीतामढी की साक्षी कुमारी (479), नवादा की सपना कुमारी (479), बेगुसराय की अनामिका कुमारी (478), दरभंगा के सत्यम कुमार (476), मुजफ्फरपुर की पलक कुमारी (475) शामिल हैं. कला शंकाय में टॉप 5 में 13 छात्र-छात्राएं शामिल हैं. कॉमर्स के टॉप 5 में 7 छात्र-छात्राएं शामिल हैं.

गौरतलब है कि इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में 13.17 लाख परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक राज्य में 1762 परीक्षा केंद्रों पर कुल 13.17 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी. इसमें छात्राओं की संख्या 6.75 लाख और छात्रों की संख्या 6.42 लाख थी. बिहार बोर्ड ने करीब 5 दिन पूर्व ही टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments