HomeBiharCM नीतीश कुमार का 23 से 26 मार्च तक समृद्धि यात्रा का...

CM नीतीश कुमार का 23 से 26 मार्च तक समृद्धि यात्रा का 5वां चरण, इन जिलों का करेंगे दौरा

लाइव सिटीज, पटना: नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का पांचवां चरण 23 से 26 मार्च तक आयोजित किया जाएगा. इस चरण में वे 23 मार्च को जहानाबाद और अरवल, 24 मार्च को कैमूर और रोहतास, 25 मार्च को बक्सर और भोजपुर, 26 मार्च को नालंदा और पटना जिलों का दौरा करेंगे. यात्रा का समापन 26 मार्च को पटना में होगा. इससे पहले आज (20 मार्च) चौथे चरण की यात्रा का आखिरी दिन है, जिसमें मुख्यमंत्री गया और औरंगाबाद के दौरे पर हैं.

जानकारी के अनुसार, लगातार जिलों का दौरा कर नीतीश कुमार विकास कार्यों की समीक्षा और लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं. खास बात यह है कि दिल्ली कूच से पहले वह बिहार में इस यात्रा के जरिए अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं. जिससे आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी हलचल तेज हो गई है.

सरकार के अनुसार समृद्धि यात्रा के माध्यम से विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा होगी और योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समाधान भी किया जा सकेगा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री के सीधे संवाद से आम लोगों को अपनी समस्याएं और सुझाव रखने का मौका मिलेगा. हालांकि, नीतीश अब तक अपनी यात्रा में एक बार भी यह नहीं कहे हैं कि राज्यसभा जा रहा हूं, सीएम की कुर्सी छोड़ने वाला हूं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments