HomeBiharबिहार के 16 जिलों में रेड अलर्ट, जमकर होगी बारिश, आंधी-पानी का...

बिहार के 16 जिलों में रेड अलर्ट, जमकर होगी बारिश, आंधी-पानी का हाई अलर्ट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राज्य के 16 जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को तेज आंधी और कई जिलों में ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज किया गया. वहीं गया में ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गई

पटना मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में अररिया, बेगूसराय, दरभंगा, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल और वैशाली सहित कई जिलों में भीषण तूफान आने की संभावना है.

पटना मौसम विभाग की माने तो बिहार के इन जिलों में बिजली गिरने, भारी बारिश और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने जैसी गंभीर मौसम संबंधी घटनाएं होने की आशंका है. मौसम विभाग ने निवासियों से सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments