HomeBiharबिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा? BSEB अध्यक्ष...

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा? BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने दिया बड़ा अपडेट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 2026 के इंटर और मैट्रिक के रिजल्ट की तैयारी लगभग पूरी हो गई है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर की ओर से रिजल्ट को लेकर ताजा जानकारी दी गई है. 

आनंद किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इंटरमीडिएट और मैट्रिक के रिजल्ट की तैयारी की जा रही है. जो भी इसके लिए आवश्यक प्रक्रियाएं हैं उसे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा पूर्ण किया जा रहा है. यह लक्ष्य रखा गया है कि इसी मार्च महीने में सबसे पहले इंटरमीडिए का रिजल्ट घोषित किया जाएगा. इसके कुछ दिनों के बाद मार्च में ही मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा.

आनंद किशोर ने कहा कि बहुत जल्द बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इसकी सूचना आधिकारिक रूप से प्रकाशित की जाएगी. इस सवाल पर कि कितने परसेंट इस बार रिजल्ट आने की संभावना है? इस पर आनंद किशोर ने कहा कि अभी परीक्षाफल की तैयारी की जा रही है. परीक्षाफल की तैयारी के क्रम में कई प्रकार के आंकड़ों का संकलन होता है. मिलान किया जाता है. इसके साथ-साथ जितने भी प्रकार के फॉर्म्स हैं और कंप्यूटराइज माध्यम से जो चीजें हैं सबका मिलान किया जाता है. उन सभी आंकड़ों के सत्यापन के बाद ही इस बारे में सूचना दी जा सकती है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments