HomeBiharबिहार में LPG सिलेंडर लोड ट्रक ने तीन बाइक सवार को रौंदा,...

बिहार में LPG सिलेंडर लोड ट्रक ने तीन बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत

लाइव सिटीज, बेतिया: बेतिया में बड़ा हादसा सामने आया है. रविवार की रात गैस सिलेंडर लोड एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक की मौत हो गयी. दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना इतनी भीषण थी कि अफरा-तफरी मच गयी. घटना से लोगों में आक्रोश है

घटना को लेकर स्थानीय लोग बताते हैं कि शाम के 6:30 बज रहे थे, इसी दौरान सुप्रिया सिनेमा रोड पर एक ट्रक का आतंक देखने को मिला. ट्रक में गैस सिलेंडर लोड था. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवार और एक स्कूटी सवार को रौंद दिया.

जानकारी के अनुसार बबलू कुमार बाजार से खरीदारी कर वापस अपने घर जा रहा था. इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. हालांकि अभी तक इस घटना को लेकर अधिकारिक बयान नहीं आया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments