HomeBiharपूर्णिया में भावुक हुईं लेसी सिंह, CM नीतीश को बताया ‘कृष्ण जैसा...

पूर्णिया में भावुक हुईं लेसी सिंह, CM नीतीश को बताया ‘कृष्ण जैसा सहारा

लाइव सिटीज, पूर्णिया: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान पूर्णिया में एक भावुक दृश्य देखने को मिला. जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह भावुक हो गईं और भाषण देते-देते मंच पर ही रो पड़ीं.

उन्होंने कहा कि उनके जीवन के कठिन समय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक अभिभावक की तरह उनके साथ खड़े रहे और कृष्ण की तरह हर संकट से बाहर निकालने में मदद की.

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने अपनी व्यक्तिगत और राजनीतिक यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उनके जीवन में एक वक्त ऐसा आया था जब चारों तरफ अंधेरा था. उन्होंने रूंधे गले से कहा, “मुझ जैसी साधारण महिला को राजनीति के शीर्ष तक पहुंचाने वाले नीतीश कुमार जी ही हैं. जब मेरे परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूटा, तो मुख्यमंत्री जी मेरे और मेरे परिवार के लिए ‘कृष्ण’ की तरह ढाल बनकर खड़े रहे.” लेसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने न केवल उनका राजनीतिक अस्तित्व बचाया, बल्कि एक अभिभावक की तरह उन्हें हर संकट से बाहर निकाला.

आंसू पोंछते हुए मंत्री ने बिहार की महिलाओं से सीधा संवाद किया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की ‘आधी आबादी’ को सिर्फ पंख ही नहीं दिए, बल्कि उन्हें उड़ना भी सिखाया है. लेसी सिंह ने भावुक स्वर में कहा कि आज बिहार की बेटियां और महिलाएं जो सम्मान पा रही हैं, वह नीतीश कुमार के विजन का ही नतीजा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home