लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के मंत्री संजय सिंह ने आज महुआ स्थित *ओसी पैलेस (मिश्रा पेट्रोल पंप के पीछे* में आयोजित भव्य ‘फूलों की होली’ कार्यक्रम में शिरकत की। यहाँ उन्होंने लोजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ होली खेली।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री संजय सिंह ने कहा कि होली का यह पावन पर्व सामाजिक समरसता और एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेलकर न केवल परंपरा का निर्वहन हुआ है, बल्कि इससे हमारे संगठन और गठबंधन की शक्ति एवं कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ा है।
मंत्री ने कार्यक्रम के शानदार आयोजन और लोजपा कार्यकर्ताओं के अटूट प्रेम की जमकर सराहना की। इस दौरान ओसी पैलेस फूलों की खुशबू और कार्यकर्ताओं के जयघोष से गुंजायमान रहा। भारी संख्या में उपस्थित स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर आपसी सौहार्द और आगामी लक्ष्यों के लिए जीत का संकल्प लिया।
