HomeBiharजीतनराम मांझी ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, कहा:...

जीतनराम मांझी ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, कहा: वह नीट छात्रा हत्याकांड में बहुत वोकल हो रहे थे

लाइव सिटीज, पटना: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने अमेरिका के साथ ‘ट्रेड डील’, नीट छात्रा हत्याकांड और पप्पू यादव की गिरफ्तारी समेत कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि मामला कानूनी है, इसलिए वह ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहते हैं लेकिन नीट छात्रा हत्याकांड में पप्पू यादव काफी मुखर थे. हालांकि पुराने मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है.

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर कहा कि वो नीट छात्रा की हत्या का मुद्दा उठा रहे थे. वह खुद भी बच्ची की नृशंस हत्या की आलोचना करते हैं. जहां तक गिरफ्तारी का सवाल है तो वह उस मामले पर वोकल होकर आवाज बुलंद कर रहे थे. सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन दूसरे मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीट छात्रा के साथ जो हुआ है, वो निंदनीय है. राज्य सरकार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने भी कहा है कि हम लोग सभी जांच एजेंसियों से जांच करा रहे हैं. एसआईटी और सीआईडी ने जांच की है और फिर सीबीआई को जांच के लिए दिया गया है, जिस दिन साक्ष्य पूरे हो जाएंगे, उस दिन कोई भी बचेगा नहीं

जीतनराम मांझी ने कहा कि इस मामले में हम बहुत कुछ नहीं कहना चाहते हैं लेकिन कहा जाता है कि यही के जिन मुद्दों को उन्होंने उठाने का काम किया था, वो मुद्दा नीट छात्रा की नृशंस हत्या हुई है, उसका हम आलोचना करते हैं. उस पर वो (पप्पू यादव) वोकल होकर कुछ काम किया था, उसको डायरेक्ट नहीं करके कोई पुराना मामला में गिरफ्तार किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments