HomeBiharचुनाव से पहले RJD का बड़ा दांव, लालू यादव ने बनाई नई...

चुनाव से पहले RJD का बड़ा दांव, लालू यादव ने बनाई नई टीम, 6 प्रकोष्ठों के अध्यक्ष बदले

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद सुप्रीमो ने अहम फैसला लिया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की नई सूची जारी की है। संगठन के विभिन्न मोर्चों के लिए नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कुछ पुराने नेताओं पर फिर से भरोसा जताया गया है।

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने इसको लेकर अधिसूचना जारी किया है। राजद सुप्रीमो ने सभी राजद नेताओं को विधानसभा चुनाव से पहले अहम जिम्मेदारी सौंपी है। सूची के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय किसान प्रकोष्ठ और राष्ट्रीय छात्र प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।

नई सूची के अनुसार राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कांति सिंह को एक बार फिर से नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ की कमान अभय कुशवाहा को सौंपी गई है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाए गए हैं एमएल अली अशरफ फातमी। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी शिवचंद्र राम को दी गई है।

वहीं राष्ट्रीय किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुधाकर सिंह बनाए गए हैं। राष्ट्रीय छात्र प्रकोष्ठ की अध्यक्षता प्रो. नवल किशोर को सौंपी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह संगठनात्मक नियुक्तियां आगामी बिहार विधानसभा चुनाव और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के मकसद से की गई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home