HomeBiharबिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, लेखपाल के पटना-मुजफ्फरपुर समेत 6 ठिकानों...

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, लेखपाल के पटना-मुजफ्फरपुर समेत 6 ठिकानों पर रेड

लाइव सिटीज, पटना: राज्य खाद्य निगम के लेखपाल राजेश कुमार के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बड़ी कार्रवाई की है. राजेश कुमार पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. ईओयू की टीम ने पटना, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर सहित उसके छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है.

आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार राजेश कुमार के खिलाफ आय से 201.94% अधिक संपत्ति जमा करने का मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने अपने ज्ञात और वैध आय स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है. पुख्ता सबूत मिलने के बाद आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने कोर्ट से सर्च वारंट हासिल किया और शुक्रवार सुबह अलग-अलग टीमों ने एक साथ छापेमारी शुरू कर दी.

इस कार्रवाई के दौरान राजेश कुमार के आवास, पैतृक घर, रिश्तेदारों के ठिकानों और कुछ अन्य संदिग्ध संपत्तियों को टारगेट किया गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े कागजात बरामद हुए हैं. इन दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है, ताकि उनकी अवैध संपत्ति का पूरा खुलासा हो सके.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home