HomeBiharआरा में गरजे चिराग पासवान, कहा - बिहार और बिहारियों के लिए...

आरा में गरजे चिराग पासवान, कहा – बिहार और बिहारियों के लिए चुनाव लडूंगा

लाइव सिटीज, आरा: आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में रविवार को लोजपा (आर) की नव संकल्प महासभा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने संबोधित किया। इस दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। साथ ही एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होने कहा कि मैं कहां से चुनाव लडूंगा ये आपको तय करना है। हां… मैं बिहार से चुनाव लडूंगा, बिहार और बिहारियों के लिए लडूंगा, सभी 243 सीटों पर चुनाव लडूंगा।

अपने संबोधन में उन्होंने आईएनडीआईए गठबंधन की जमकर बखिया उघेड़ी और एनडीए सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की।उन्होंने कहा कि बिहार को अपराध का गढ़ बताने वाले राहुल गांधी के झांसे नहीं आएं, बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन के साथ बिहार को भारत का नंबर वन राज्य बनाएंगे।चिराग ने वादा किया कि बिहार को देश का नंबर-1 राज्य बनाकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे अपनों ने ही मुझे घर से बाहर निकाल दिया था।

तब यहां की जनता ने मेरा साथ दिया, बिहार की जनता ही मेरा परिवार है, ऐसे में अब यह फैसला भी बिहार की जनता को ही लेना है कि मैं कहां से विधानसभा चुनाव लड़ूं, यह भी आप पर ही छोड़ता हूं। आप जहां से बोलेंगे मैं वहां से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ूंगा और आपके क्षेत्र का विधायक बनूंगा।विपक्ष पर हमला बोलते हुए चिराग ने आगे कहा कि लोग भूल गए कि मैं शेर का बेटा हूं। मुझे और मेरी पार्टी खत्म करने की साजिश रची गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home