HomeBiharबीपीएससी 71वीं भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1250 पदों पर आवेदन

बीपीएससी 71वीं भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1250 पदों पर आवेदन

लाइव सिटीज, पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1250 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन की प्रक्रिया 2 जून 2025 से शुरू होगी और 30 जून 2025 तक चलेगी. प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि 30 अगस्त, 2025 निर्धारित की गई है

बिहार में विभिन्न प्रशासनिक और सहकारी पदों के लिए रिक्तियों की घोषणा की गई है। इसमें प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के लिए 502, प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के लिए 459, वरीय उप समाहर्ता (सीनियर डिप्टी कलेक्टर) के लिए 100 रिक्तियां शामिल हैं.

वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी के लिए 79, राजस्व पदाधिकारी के लिए 45, ईख पदाधिकारी (गन्ना अधिकारी) के लिए 17, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के लिए 22, श्रम अधीक्षक के लिए 10, प्रखंड अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण पदाधिकारी के लिए 13, और अवर निबंधक/संयुक्त अवर निबंधक के लिए 3 रिक्तियां शामिल हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home