HomeBiharबेटे के जन्म पर तेजस्वी यादव को सीएम नीतीश ने दी बधाई,...

बेटे के जन्म पर तेजस्वी यादव को सीएम नीतीश ने दी बधाई, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव मंगलवार को बेटे के पिता बन गए. तेजस्वी की पत्नी राजश्री ने कोलकाता में बेटे को जन्म दिया है, जिसके बाद से ही उनके परिवार में बधाइयों का दौर जारी है. पूरे घर में खूशी की लहर दौड़ गई है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा है, “तेजस्वी यादव जी को पुत्र के जन्म पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. वहीं, सूबे के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लिखा, “पुत्ररत्न की प्राप्ति होने पर माननीय नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!”

इससे पहले ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “तेजस्वी यादव और राजश्री यादव के घर एक खूबसूरत बच्चे के आने की खुशी में मुझे बहुत खुशी हो रही है. मेरी ओर से उन्हें, दोस्त प्रसाद यादव को और पूरे परिवार को शुभकामनाएं और आशीर्वाद मिला. आज उनकी मुलाकात बहुत खुशी हुई. मां और बच्चे दोनों को स्वस्थ देखकर बहुत खुशी हुई. यह नन्हा बच्चे के परिवार के लिए सौभाग्य और आशा का प्रतीक है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home